लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड : फटी जींस वाले बयान पर मचे बवाल के बाद मुख्यमंत्री की पत्नी उनके बचाव में उतरीं

By भाषा | Updated: March 18, 2021 21:35 IST

Open in App

देहरादून, 18 मार्च उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा युवाओं के फटी जींस पहनने संबंधी दिए बयान पर मचे बवाल के बाद बृहस्पतिवार को उनकी पत्नी रश्मि बचाव में उतरीं और कहा कि मुख्यमंत्री की बात पूरे संदर्भ में प्रस्तुत नहीं की जा रही है ।

यहां एक वीडियो के जरिए अपने बयान में रश्मि ने कहा कि मुख्यमंत्री रावत ने जिस पूरे संदर्भ में यह बात कही है उसका वर्णन नहीं किया जा रहा है।

मिस मेरठ रह चुकीं रश्मि ने कहा, ‘‘ उन्होंने (तीरथ सिंह) ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी समाज और देश के निर्माण में अभूतपूर्व है। हमारे देश की महिलाओं के कंधों पर ही यह जिम्मेदारी है कि वह हमारी सांस्कृतिक धरोहर को बचाएं, हमारी पहचान को बचाएं, हमारी वेशभूषा को बचाएं।’’

मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रावत ने कहा था कि संस्कारों के अभाव में युवा अजीबोगरीब फैशन करने लगे हैं और घुटनों पर फटी जींस पहनकर खुद को बडे़ बाप का बेटा समझते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे फैशन में लड़कियां भी पीछे नहीं हैं।

उन्होंने इस संबंध में एक घटना का भी उल्लेख किया और कहा कि एक बार जब वह हवाई जहाज में बैठे तो उनके साथ एक महिला बैठी थीं जो गम बूट पहने हुई थीं, उनकी जींस घुटनों पर फटी थीं, हाथों में कई कडे़ थे और उनके साथ दो बच्चे भी थे।

रावत ने कहा कि वह महिला एनजीओ (गैर सरकारी संगठन)चलाती हैं जो समाज के बीच में जाती हैं और स्वयं उनके दो बच्चे हैं लेकिन घुटने फटे हुए हैं तो ऐसे में वह क्या संस्कार देंगीं।

रावत के इस बयान पर खासा बवाल मच गया और कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे राजनीतिक दलों से लेकर शिवसेना नेत्री प्रियंका चतुर्वेदी और अभिनेत्री से सांसद बनीं जया बच्चन के अलावा आम लोगों ने भी सोशल मीडिया पर रावत को ट्रोल किया।

मुख्यमंत्री रावत के इस बयान को 'निर्लज्ज' बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उन्हें महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए ।

सिंह ने कहा, ‘‘जब प्रदेश के मुख्यमंत्री की ही सोच महिलाओं के परिधानों के संदर्भ में ऐसी हो तो उत्तराखंड में महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। श्री तीरथ सिंह रावत जी इस निर्लज्ज बयान के लिए महिलाओं से माफी मांगें।’’

कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री कोई सांस्कृतिक शिक्षक नहीं है जो यह बताएं कि महिलाओं को कैसे वस्त्र पहनने चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसकी बजाय मुख्यमंत्री को उत्तराखंड के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

प्रदेश में पांव पसारने का प्रयास कर रही आम आदमी पार्टी ने भी मुख्यमंत्री के इस बयान को 'भद्दा' बताते हुए कहा कि कपड़ों पर तंज कसने वाले मुख्यमंत्री पर लानत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे