लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के सीएम को सता रही Coronavirus से चिंता, कहा- संक्रमण अगर पहाड़ों में पहुंचा तो संभालना मुश्किल

By भाषा | Updated: March 31, 2020 18:23 IST

त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लॉकडाउन के दौरान संयम दिखाने के लिये जनता का आभार जताया और उम्मीद जाहिर की कि आने वाले दिनों में जनता जरूरत पड़ने पर इससे भी कड़े नियमों का पूरे संयम से पालन करेगी।

Open in App

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को एक बार फिर प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि वे सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाए रखने का सख्ती से पालन करें क्योंकि यदि कोरोना वायरस संक्रमण राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में फैल गया तो उसे संभालना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक संरचना और वहां की स्वास्थ्य व्यवस्था इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार नहीं है।

सोमवार रात 'फेसबुक लाइव' में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य के बाहर काम कर रहे हजारों लोग अपने गांवों में लौट आये हैं। मुझे बताया गया है कि वे वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट और कार्ड खेलकर अपना समय गुजार रहे हैं। यह ऐसी गतिविधियों का समय नहीं है। सुरक्षित रहने के लिये उन्हें सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाये रखनी होगी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य प्रदेशों से अपने गांव आए लोगों से अनुरोध है कि वह अन्य लोगों से दूरी बनाए रखें, अपने बच्चों से भी कुछ दिनों के लिए दूर रहें, खुद को भी बचाएं और अपने परिवार तथा गांव को भी सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि जाने अनजाने में भी कोई गलती नहीं करनी है। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से ही हम कोरोना वायरस को हरा सकते हैं, ‘‘कोरोना हारेगा, उत्तराखंड जीतेगा। हम कोरोना वायरस से बचाव के अपने प्रयासों में कोई कमी ना रखें। इटली, स्पेन और फ्रांस में क्या हुआ, देखिए, कोरोना वायरस अनजाने में हुई भूल को भी नहीं माफ करता।’’

रावत ने लॉकडाउन के दौरान संयम दिखाने के लिये जनता का आभार जताया और उम्मीद जाहिर की कि आने वाले दिनों में जनता जरूरत पड़ने पर इससे भी कड़े नियमों का पूरे संयम से पालन करेगी।

इस बीच, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक कहा कि अपने गांव लौटे लोगों का एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। पिछले कुछ दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों से अपने घरों की ओर लौटने के दौरान रास्ते में फंसे लोगों के बारे में कौशिक ने कहा कि 14 दिन तक पृथक केन्द्रों में रखने के बाद ही उन्हें गांव भेजा जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तराखण्डत्रिवेंद्र सिंह रावतकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह