लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: उत्तराखंड की सीमा होगी सील, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिए संकेत

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 23, 2020 15:53 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से हो रहे लॉकडाउन के कारण जल्द ही राज्य की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देजल्द उत्तराखंड की सीमाओं को पूरी तरह से कर दिया जाएगा सील।सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनता से की अपील, कहा- जो जहां भी है, वहीं रुके।

कोरोना वायरस (Coronavirus) से निपटने के लिए उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने पूरे प्रदेश को 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया है। रविवार को सोशल मीडिया पर मुख्‍यमंत्री ने यह जानकारी दी थी। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि राज्य के लॉकडाउन होने के बाद भी जनता को आवश्‍यक सेवाएं प्रदान की जाएंगी। मगर इस दौरान बाकी सभी सेवाएं अगले आदेश तक स्‍थगित रहेंगी।

वहीं, अब एक बार फिर मुख्‍यमंत्री रावत ने कोविड-19 (COVID-19) की वजह से हुए लॉकडाउन पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'अभी तक निजी वाहनों को प्रदेश में आवाजाही करने का अवसर प्राप्त है क्योंकि लोग उत्तराखंड में अपने घरों में आ रहे हैं, लेकिन हम बहुत जल्द ही राज्य की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर देंगे। मैं लोगों से अपील करता हूं कि जो जहां भी रहें, वहीं रुकें।'

बताते चलें कि कुछ समय पहले सीएम रावत ने कहा था, 'कोरोना जैसी महामारी से एकसाथ निपटने के लिए जरुरी है कि प्रदेश की जनता अपने-अपने घरों में रहे और सरकार के साथ सहयोग करे।' इसके अलावा मुख्‍यमंत्री रावत ने जनता को भरोसा दिलाया कि जितने समय तक वह लॉकडाउन रहेंगे, तब तक हर प्रदेशवासी की खाद्यान्‍न और स्वास्थ्य जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसत्रिवेंद्र सिंह रावतउत्तराखण्डकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी