लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिल्ली में, शाह से की मुलाकात

By भाषा | Updated: June 5, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने राज्य में कोविड-19 की स्थिति से शाह को अवगत कराया और आगे की रणनीति पर चर्चा की। राज्य में कोविड-19 के मामलों में पिछले दिनों में कमी आयी है।

इससे पहले रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस पर राजधानी दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन के प्रांगण में रूद्राक्ष का पौधा लगाया।

अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री रविवार को कुछ केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और राज्य के विकास से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक वह भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा ऐसे समय हुआ है जब भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने अगले साल के शुरुआती महीनों में उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनावों की रणनीति पर चर्चा करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक बुलाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग