लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ दिल्ली पहुंचे

By भाषा | Updated: June 30, 2021 21:34 IST

Open in App

देहरादून, 30 जून विधानसभा का सदस्य चुने जाने की संवैधानिक बाध्यता में केवल दो महीने का समय बचा है, ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाईकमान के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर अपने चुनाव लड़ने के संबंध में चर्चा करेंगे। जहां भाजपा और राज्य सरकार इसे केवल एक सामान्य बात बता रहे हैं वहीं जानकारों का मानना है कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों में एक साल से भी कम का समय बचा है, ऐसे में उनका यह दौरा अहम है।

पौड़ी से लोकसभा सांसद रावत ने इस साल 10 मार्च को मुख्यमंत्री पद संभाला था और अब सितंबर तक उन्हें विधानसभा का सदस्य निर्वाचित अनिवार्य होना है। प्रदेश में इस समय दो विधानसभा सीटें रिक्त हैं जिनमें से गढवाल क्षेत्र में स्थित गंगोत्री सीट से रावत के उपचुनाव लड़ने की प्रबल संभावनाएं जताई जा रही है।

राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि मुख्यमंत्री के विधानसभा पहुंचने में सबसे बड़ी अड़चन यह है कि विधानसभा चुनावों में एक साल से कम का समय बचा है और ऐसे में सामान्यत: उपचुनाव नहीं कराए जाते।

हालांकि, इस बारे में पूछे जाने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय दलों की सरकारों के मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का दिल्ली आना—जाना एक सामान्य बात है। एक सामान्य बात को असामान्य बताकर कुछ चैनल चुटकी लेना चाहते हैं।’’

संभावित उपचुनाव के बारे में उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार चुनाव आयोग को विधानसभा सीटें रिक्त होने की सूचना भेज चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे