लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत दिल्ली दौरे पर

By भाषा | Updated: March 20, 2021 00:13 IST

Open in App

देहरादून, 19 मार्च उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात की।

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री रावत का अपने आवास पर स्वागत करते हुए बलूनी ने कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास अभियान में वह निरंतर उनके साथ हैं।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, बलूनी ने कहा, ‘‘हम उत्तराखंड को विकसित, संपन्न और समृद्ध राज्य बनाने के लिए कृत संकल्प हैं। मुख्यमंत्री रावत के साथ उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और वरिष्ठ नेता बलराज पासी भी मौजूद थे।’’

इससे पहले, दिल्ली पहुंचने पर मुख्यमंत्री रावत का उत्तराखंड सदन में भव्य स्वागत हुआ जहां बड़ी संख्या में उत्तराखंड मूल के लोग मौजूद थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करेगी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा-निर्देशन में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री के अपार लगाव की बदौलत ही प्रदेश में चारधाम ऑल वैदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ-बदरीनाथ धाम पुनर्निर्माण समेत तमाम परियोजनाएं संचालित हो रही हैं और उत्तराखंड विकास के नए आयाम छू रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू