लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात

By भाषा | Updated: June 8, 2021 00:16 IST

Open in App

देहरादून, सात जून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें स्थिति सामान्य होने पर बदरी-केदार विकास परियोजना के लोकार्पण का न्यौता दिया ।

मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी पहली मुलाकात में रावत ने कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच के कारण ही श्री केदारनाथ धाम का भव्य रूप विकसित हो गया है एवं श्री बदरीनाथ धाम के संबंध में भी रूपरेखा तैयार हो रही है।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, रावत ने स्थिति सामान्य होने पर प्रधानमंत्री को बदरी- केदार विकास परियोजना के लोकार्पण के लिए न्यौता दिया।

केंद्र सरकार द्वारा तीन डॉप्लर रडार की स्वीकृति देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने 10 छोटे डॉप्लर रडार उपलब्ध कराने का भी प्रधानमंत्री से अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में एम्स की स्थापना या वहां ऋषिकेश एम्स की शाखा स्थापित करने का भी अनुरोध किया।

रावत ने पर्वतीय प्रदेश होने के कारण उत्तराखंड को पूरी तरह से जैविक प्रदेश के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र से विशेष अनुदान का आग्रह किया तथा अत्यंत संवेदनशील पर्यावरण वाले हिमालयी क्षेत्र में हिमनद का अध्ययन तथा जल स्रोतों को सुरक्षित रखे जाने के बारे में अध्ययन के लिए उत्तराखंड में ‘हिमनद एवं जल संसाधन शोध केन्द्र’ की स्थापना पर भी जोर दिया ।

करीब आधा घंटा चली मुलाक़ात में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को कंडाली की जैकेट भी भेंट की । इस दौरान उन्होंने देश में 18 वर्ष की आयु से ऊपर वाले सभी भारतीयों का कोरोना टीकाकरण मुफ़्त किए जाने और 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त अनाज देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू