लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की, कई विकास परियोजनाओं पर की चर्चा

By भाषा | Updated: June 6, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री आर. के. सिंह से अलग अलग मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की।

हर्षवर्धन से मुलाकात के दौरान उन्होंने कुमाऊं मंडल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की शाखा खोलने, कोटद्वार में चिकित्सा कॉलेज खोलने की मांग उठाई वहीं शेखावात के साथ 300 मेगावाट की लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल विपिन रावत से भी मुलाकात की और राज्य में रक्षा और एयरोस्‍पेस उत्‍पादों के निर्माण को बढ़ावा देने संबंधी विषयों पर चर्चा की।

एक आधकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने हर्षवर्धन से भेंट के दौरान कुमाऊं मण्डल में एम्स की शाखा की स्थापना के साथ ही कोटद्वार में चिकित्सा कॉलेज खोलने का अनुरोध किया।

बयान में कहा गया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शेखावत से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना पर चर्चा की और इस संबंध में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आवश्यक मंजूरी का अनुरोध किया।

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना से उत्तराखंड समेत पांच राज्यों को सिंचाई और पेयजल आपूर्ति के साथ ही विद्युत उत्पादन भी किया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि शेखावत ने इस संबंध में राज्य सरकार को हरसंभव केंद्रीय सहयोग का आश्वासन दिया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने जल शक्ति मंत्री को बताया कि जल जीवन मिशन के तहत राज्य में 6 लाख 60 हजार से अधिक पेयजल के कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘15 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब जल जीवन मिशन की घोषणा की थी तब राज्य में सिर्फ आठ प्रतिशत व्यक्तिगत घरेलू जल उपलब्धता थी जो अब बढ़कर 45 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में प्रत्येक ग्रामीण परिवार को मात्र एक रुपये में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है।’’

मुख्यमंत्री ने शेखावत को बताया कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के शत प्रतिशत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में जल्द ही जल शत प्रतिशत जलापूर्ति की व्यवस्था कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित ग्राम पंचायत भवनों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जलापूर्ति की व्यवस्था का कार्य प्रगति पर है।

राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश एवं हल्द्वानी में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के माध्यम से कोविड केयर केंद्रों की स्थापना के लिए आभार जताया और कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह उत्तराखंड के लिए एक बड़ी सौगात है।

बयान के मुताबिक रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के सीमांत जिले सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं और केन्द्र सरकार राज्य को हरसंभव मदद करेगी।

केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह से वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य सरकार द्वारा हरित ऊर्जा क्षेत्र में चलाई जा रही परियोजनाओं को रोजगार सृजन के साथ जोड़कर बढ़ावा दिए जाने के फैसले से अवगत कराया और बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर राज्य के सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति में बाधा ना हो, इसके लिए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान राज्य में लघु जल विद्युत परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण के लिए मंत्रालय द्वारा अनुदान दिये जाने की खातिर नई नीति या दिशा-निर्देश निर्धारित किये जाने का अनुरोध किया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने श्रीनगर-काशीपुर लाइन के शीघ्र क्रियान्वयन का आग्रह किया।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष से मुलाकात में मुख्यमंत्री ने राज्य में रक्षा और एयरोस्‍पेस उत्‍पादों के निर्माण को बढ़ावा देने संबंधी विषयों पर चर्चा की।

बयान के मुताबिक इस संबंध में जल्द ही उत्तराखंड का एक प्रतिनिधिमंडल सीडीएस रावत से मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल