लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड चारधाम : यमुनोत्री के कपाट खुले, शनिवार को खुलेंगे गंगोत्री के कपाट

By भाषा | Updated: May 14, 2021 16:42 IST

Open in App

उत्तरकाशी (उत्तराखंड), 14 मई कोविड-19 के बढते कहर के बीच विश्वप्रसिद्ध हिमालयी धाम यमुनोत्री के कपाट छह माह के शीतकालीन अवकाश के बाद सीमित संख्या में तीर्थ पुरोहितों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में खोले गए। यहां पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई ।

कपाट खुलने के दौरान इस साल भी श्रद्धालु मौजूद नहीं रहे । कोरोना वायरस संक्रमण के चलते ऐसा लगातार दूसरी बार हुआ है । पिछले साल भी केवल तीर्थ पुरोहित और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ही धाम के कपाट खुले थे ।

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में सवा बारह बजे विधिवत पूजा अर्चना के साथ यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों, बडकोट के उपजिलाधिकारी चतर सिंह तथा तीर्थ पुरोहितों सहित कुल 25 लोगों की मौजूदगी में यमुनोत्री धाम के कपाट खुले ।

कपाट खुलने के बाद पहली पूजा प्रधानमंत्री मोदी की ओर से की गई । यमुनोत्री धाम के पुरोहित पवन उनियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से यमुनोत्री में पहली पूजा के लिए 1101 रुपये की धनराशि दी गयी जिसे चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने यमुनोत्री मंदिर समिति के खाते में स्थांतरित किया गया।

इससे पहले, सुबह नौ बजे विशेष पूजा अर्चना के बाद मां यमुना की डोली और भोगमूर्ति ढोल-दमाऊ के बीच अपने भाई शनि महाराज की डोली के साथ अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से रवाना हुई ।

इस दौरान सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए ग्रामीणों ने अपने घरों से ही मां यमुना को विदाई दी।

यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा आरंभ हो गयी है । शनिवार 15 मई को गंगोत्री धाम के कपाट मिथुन लग्न में सुबह 07:30 पर पूरे विधि-विधान से साथ खोले जाएंगे। केदारनाथ मंदिर के कपाट 17 मई को और बदरीनाथ के कपाट 18 मई को खुलेंगे ।

प्रदेश में संक्रमण की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने 29 अप्रैल को चारधाम यात्रा स्थगित करने की घोषणा की थी और कहा था कि धामों के कपाट नियत समय पर खुलेंगे लेकिन उनमें पूजा पाठ केवल तीर्थ पुरोहित ही करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान