उत्तराखंड : ‘शक्तिमान’ प्रकरण में कैबिनेट मंत्री जोशी बरी

By भाषा | Updated: September 23, 2021 22:16 IST2021-09-23T22:16:38+5:302021-09-23T22:16:38+5:30

Uttarakhand: Cabinet minister Joshi acquitted in 'Shaktimaan' episode | उत्तराखंड : ‘शक्तिमान’ प्रकरण में कैबिनेट मंत्री जोशी बरी

उत्तराखंड : ‘शक्तिमान’ प्रकरण में कैबिनेट मंत्री जोशी बरी

देहरादून, 23 सितंबर पांच साल पहले एक रैली के दौरान उत्तराखंड पुलिस के घोडे़ शक्तिमान के घायल होने के मामले में आरोपी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को बरी कर दिया।

देहरादून के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लक्ष्मण सिंह ने मामले में कोई पुख्ता प्रमाण न होने के आधार पर जोशी तथा अन्य आरोपियों को बरी कर दिया।

वर्ष 2016 में राज्य की तत्कालीन कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा की रैली के दौरान शक्तिमान की एक टांग टूट गई थी। काफी उपचार के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका था।

मामले में पुलिस ने जोशी के खिलाफ अन्य अधिनियमों के अलावा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया था।

अदालत से बरी होने के बाद जोशी ने कहा कि वह शुरू से ही कहते आ रहे हैं कि वह इस मामले में दोषी नहीं हैं और आज सत्य की विजय हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Uttarakhand: Cabinet minister Joshi acquitted in 'Shaktimaan' episode

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे