लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार शाम को

By भाषा | Updated: March 12, 2021 12:18 IST

Open in App

देहरादून, 12 मार्च उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे । आधिकारिक सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम पांच बजे राजभवन में होगा । इससे पहले प्रदेश के नये मुख्यमंत्री चुने गये रावत ने नौ मार्च को अकेले ही पद और गोपनीयता की शपथ ली थी ।

हांलांकि, अभी यह नहीं पता चला है कि रावत मंत्रिमंडल में कितने मंत्रियों को शामिल किया जाएगा लेकिन माना जा रहा है कि वह सभी 11 पदों पर मंत्रियों की नियुक्ति होगी । उत्तराखंड मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने इस संबंध में कहा कि उनकी राय में मुख्यमंत्री रावत को अपना पूरा मंत्रिमंडल बनाना चाहिए ।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की 70 में से 57 सीटों पर जीत हासिल करके जबरदस्त बहुमत से सत्ता में आई भाजपा सरकार की कमान संभालते समय त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने मंत्रिमंडल में अपने अलावा केवल नौ मंत्रियों को ही शामिल किया था और दो पद खाली छोड दिए थे ।

जून 2019 में प्रदेश के वित्त एवं आबकारी मंत्री प्रकाश पंत का निधन हो गया था, जिसके बाद रिक्त मंत्री पदों की संख्या तीन हो गई ।

हांलांकि, बार—बार चर्चाओं के बाद भी ये पद कभी भरे नहीं गए और जानकारों का कहना है कि इसे लेकर विधायकों की नाराजगी भी त्रिवेंद्र सिंह रावत के सत्ता से बाहर होने का एक प्रमुख कारण रही ।

इसी बीच, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सुबह पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की । सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमंडल गठन के मसले पर भी चर्चा हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां