लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, यमुनोत्री हाईवे पर गहरी खाई में गिरी बस, 22 तीर्थयात्रियों की मौत, 6 घायल

By रुस्तम राणा | Updated: June 5, 2022 22:42 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रविवार को एक सड़क हादसे में हुई मौतों पर शोक जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस सड़क दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के निकटस्थ परिजन को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देइस बस में मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सवार थे 28 तीर्थयात्री, 22 मरे, 6 घायलमृतकों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50,000 रुपए देने की घोषणा

उत्तरकाशी: देवभूमि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रविवार को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डामटा रिखाऊं खड्ड के पास करीब 7 बजे एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 28 यात्री सवार थे। हादसे में 22 यात्रियों की मौत हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। यह बस मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से यात्रियों को उत्तराखंड लेकर आई थी।

डीजीपी अशोक कुमार ने जानकारी देते बताया कि इस दुर्घटना में अब तक 15 शव बरामद हुए हैं। फिलहाल राहत व बचाव दल मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा ,रेस्क्यू कार्य जारी है। 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘‘उत्तराखंड में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव सहायता में जुटा है।’’ ज्ञात हो कि उत्तरकाशी जिले के डामटा में एक बस गहरी खाई में गिर गयी।

यमुनोत्री के दर्शन के लिए जा रहे थे। पीएमओ ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से इस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के निकटस्थ परिजन को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी।’’

इस घटना पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दुख जताया है। शाह ने ट्वीट कर लिखा, उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की बस के खाई में गिरने की सूचना अत्यंत दुःखद है। इस पर मैंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से बात की है। स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। एनडीआरएफ भी शीघ्र वहाँ पहुँच रही है।

टॅग्स :उत्तराखण्डUttarkashi
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया