लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: लापता पर्वतारोही दल के दो और सदस्यों के शव हिमाचल सीमा के पास से बरामद

By भाषा | Updated: October 23, 2021 19:42 IST

Open in App

देहरादून / उत्तरकाशी, 23 अक्टूबर उत्तरकाशी जिले में हर्सिल के रास्ते चितकुल जाने के दौरान लापता हुए 11 सदस्यीय पर्वतारोही दल के दो और सदस्यों के शव शनिवार को हिमाचल प्रदेश की सीमा के पास से आईटीबीपी कर्मियों ने बरामद किए।

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि दोनों शव लमखागा दर्रे के पास मिले और उन्हें सांगला लाया जा रहा है। वहां से उन्हें उत्तरकाशी ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शव शुक्रवार को ही दिख गए थे और शनिवार को बचाव अभियान फिर शुरू होने पर उन्हें बरामद किया जा सका।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि उनकी पहचान उत्तरकाशी के पुरोला के उपेंद्र सिंह (37) और कोलकाता के रिचर्ड मंडल (30) के रूप में हुई है।

शुक्रवार को पांच पर्वतारोहियों के शव नीचे लाये गये थे। दल के दो सदस्य अब भी लापता हैं जबकि दो जीवित सदस्यों का हर्सिल और उत्तरकाशी में इलाज चल रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि लापता पर्वतारोहियों के लिए तलाश अभियान 12,000 फुट की ऊंचाई पर मौसम खराब होने के कारण रोक दिया गया है और मौसम के सुधरते ही इसे फिर शुरू किया जाएगा।

पटवाल ने बताया कि लापता लोगों की पहचान पुरोला निवासी ज्ञान चंद (33) और कोलकाता निवासी सुकेन मांझी (43) के तौर पर हुयी है।

इस बीच, बागेश्वर जिले के सुंदरधुंगा ग्लेशियर में पांच पर्वतारोहियों के मारे जाने की आशंका के बीच शनिवार को भी उनकी तलाश जारी रही। बागेश्वर के जिलाधिकारी विनीत कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया, "एसडीआरएफ टीम को लेकर एक हेलीकॉप्टर ने ग्लेशियर के पास देवीकुंड तक दो बार उड़ानें भरीं, लेकिन कोई शव नहीं दिखा। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर इलाके में नहीं उतर सका।"

उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ की एक अन्य टीम को भी पर्वतारोहियों की तलाश में पैदल ही भेजा गया है और रविवार को वह देवी कुंड पहुंच जाएगी।

उत्तराखंड में 17 अक्टूबर से बारिश से जुड़ी घटनाओं में हताहतों की संख्या बढ़कर 75 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो