लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने शुरू की आम चुनाव 2019 की तैयारी, ‘समर्थन के लिए संपर्क’ अभियान के तहत अमित शाह ने मांगा समर्थन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 24, 2018 17:23 IST

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को हरिद्वार में पार्टी के ‘समर्थन के लिए संपर्क’ अभियान के तहत गायत्री पीठ शांतिकुंज के प्रमुख प्रणव पंड्या और भारत माता मंदिर के प्रमुख स्वामी सत्यमित्रानंद से मुलाकात कर उनसे अगले साल होने वाले आम चुनावों के लिए समर्थन मांगा।

Open in App

देहरादून/हरिद्वार, 24 जून। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को हरिद्वार में पार्टी के ‘समर्थन के लिए संपर्क’ अभियान के तहत गायत्री पीठ शांतिकुंज के प्रमुख प्रणव पंड्या और भारत माता मंदिर के प्रमुख स्वामी सत्यमित्रानंद से मुलाकात कर उनसे अगले साल होने वाले आम चुनावों के लिए समर्थन मांगा। उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे के पहले चरण में हरिद्वार पहुंचे शाह ने दोनों आध्यात्मिक संगठनों के प्रमुखों से केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों की चर्चा कर उन्हें जन—जन तक पहुंचाने की भी अपील की।

अपने तय कार्यक्रम से करीब डेढ घंटा विलंब से शांतिकुंज पहुंचे शाह ने पहले अखंड ज्योति के दर्शन किये। भाजपा अध्यक्ष शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पार्टी महासचिव सरोज पांडे, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक भी मौजूद रहे।बाद में शांतिकुंज प्रमुख पंड्या और शैल दीदी के साथ लगभग आधा घंटे चली वार्ता में भाजपा अध्यक्ष ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने निवर्तमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज से भी एकांत वार्ता कर पार्टी के लिए समर्थन और सहयोग मांगा।

हरिद्वार की दोनों प्रमुख संस्थाओं के देश भर में करोडों अनुयायी हैं। विहिप और भाजपा के करीबी माने जाने वाले भारत माता मंदिर के संत सत्यमित्रानंद का भी देश भर और खास तौर से गुजरात में व्यापक प्रभाव है ।

दोनों आध्यात्मिक संगठनों के प्रमुखों से मुलाकात के बारे में भाजपा अध्यक्ष शाह ने कुछ नहीं कहा, जबकि भाजपा ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। हांलांकि, मुलाकात के बाद शांतिकुंज प्रमुख पंड्या ने मोदी सरकार के 'गुड गवर्नेंस' :सुशासन: की तारीफ की और कहा कि केंद्र सरकार की जनहित की कुछ योजनाओं को जन—जन तक पहुंचाने में शांतिकुंज अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने साफ किया कि शांतिकुंज भाजपा के पक्ष में सीधे—सीधे समर्थन या वोट देने की घोषणा नहीं करेगा। केंद्र सरकार की गंगा स्वच्छता अभियान के तहत 'नमामि गंगे' योजना और शांतिकुंज के गंगा स्वच्छता अभियान के बीच फर्क के सवाल पर उन्होंने कहा कि शांतिकुंज ने जनजागरण के माध्यम से नमामि गंगे से अधिक प्रभावी रूप से काम किया है। 

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तराखंड समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है