लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन

By भाषा | Updated: November 12, 2020 14:02 IST

Open in App

देहरादून, 12 नवंबर उत्तराखंड के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का बृहस्पतिवार तडके नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया । वह 50 वर्ष के थे ।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा देवेंद्र भसीन ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कोविड 19 के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती अल्मोडा जिले के सल्ट से विधायक जीना ने तड़के चार बजे अंतिम सांस ली ।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने विधायक के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया है ।

यहां जारी एक शोक संदेश में, मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि राज्य ने एक ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता खो दिया है। उन्होंने कहा, 'उनकी गणना हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी और वह वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे।'

हाल ही में जीना की पत्नी के निधन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हाल में ही उनसे उनके आवास में मिले थ्रे ।

रावत ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जीना को प्रभावी व्यक्तित्व के धनी और विधायी कार्यवाही के जानकार बताते हुए कहा कि हमने राजनीति एवं समाज की सेवा में अग्रणी रहने वाली एक धरोहर को खो दिया है ।

अग्रवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी नेहा इस संसार को छोड़कर चली गई थीं और तब से वह खुद बीमार चल रहे थे ।उन्होंने कहा कि उनके निधन की खबर सुनकर वह स्तब्ध हैं ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने जीना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह युवा, ऊर्जावान व योग्य कार्यकर्ता और विधायक थे और हमेशा संगठन व जनहित में सक्रिय रहते थे। उन्होंने कहा, 'वह एक शालीन व्यक्ति थे और हर वर्ग में लोकप्रिय थे ।उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है।'

उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है ।

भगत ने कहा कि हाल में उनकी पत्नी का निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर अवर्णनीय दुःख आ पड़ा है और ईश्वर यह दोहरा दुःख सहन करने की शक्ति परिवार को दे।

जीना वर्ष 2007 से लगातार तीन बार प्रदेश विधानसभा चुनाव जीते थे । पहली बार उन्होंने 2007 में भिकियासैंण से चुनाव जीता जबकि दूसरी और तीसरी बार उन्होंने सल्ट सीट का प्रतिनिधित्व किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया