लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः पत्रकार को धमकी देने वाले BJP विधायक पर गिरी गाज, पार्टी से किया गया निलंबित

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 24, 2019 07:33 IST

उत्तराखंड भाजपा के महासचिव नरेश बंसल ने बताया कि चैंपियन के खिलाफ अनुशासनहीनता के लगातार लग रहे आरोपों और हाल में एक पत्रकार को धमकी दिए जाने के आरोपों की शुरूआती जांच के बाद उन्हें पार्टी से तीन माह के लिए निलंबित किया गया है.

Open in App

पिछले काफी समय से भाजपा के लिए फजीहत का कारण बने खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में तीन माह के लिए निलंबित कर दिया है. उत्तराखंड भाजपा के महासचिव नरेश बंसल ने बताया कि चैंपियन के खिलाफ अनुशासनहीनता के लगातार लग रहे आरोपों और हाल में एक पत्रकार को धमकी दिए जाने के आरोपों की शुरुआती जांच के बाद उन्हें पार्टी से तीन माह के लिए निलंबित किया गया है.उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की कल ऋषिकेश में हुई बैठक में तय किया गया कि चैंपियन पार्टी या विधायकों की किसी बैठक में तीन माह तक हिस्सा नहीं ले पाएंगे. हाल में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें चैंपियन नई दिल्ली में उत्तराखंड निवास में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के एक पत्रकार को धमकी देते हुए दिखाई दे रहे थे.इससे पहले भी, झबरेडा के पार्टी विधायक देशराज कर्णवाल के साथ उनका लंबे समय तक सार्वजनिक रूप से वाकयुद्ध चला था. अप्रैल में आम चुनावों में हरिद्वार संसदीय सीट से अपनी पत्नी के लिए पार्टी का टिकट मांग रहे चैंपियन ने सांसद और वर्तमान में मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को 'प्रवासी पक्षी' बताया था.चैंपियन उन नौ कांग्रेस विधायकों में शामिल थे जो वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ बगावत का परचम बुलंद कर भाजपा में शामिल हो गए थे.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं