लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: भाजपा नेता लाखी राम पार्टी से निलंबित

By भाषा | Updated: November 13, 2020 16:01 IST

Open in App

देहरादून, 13 नवंबर उत्तराखंड के पूर्व मंत्री लाखी राम जोशी को कथित रूप से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने पर शुक्रवार को भाजपा से निलंबित कर दिया गया ।

प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने यहां बताया कि जोशी द्वारा लिखे गए एक पत्र के संबंध में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया है ।

उन्होंने बताया कि जोशी को इस संबंध में एक नोटिस देकर सात दिन में उत्तर देने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर न मिलने अथवा उनका जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर उन्हें पार्टी से निकाला भी जा सकता है।

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि पार्टी में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक है और किसी भी कार्यकर्ता को अनुशासनहीनता के मामले में कोई रियायत नहीं दी जा सकती चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो ।

भगत ने कहा कि यदि किसी के मन में कोई बात है तो वह सीधा उनसे कह सकता है और वह उसे उचित स्तर पर ले जाएंगे लेकिन अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव