उत्तराखंड हिमस्खलन : त्रिशूल चोटी के पास मिले नौसेना के तीन अधिकारियों समेत चार लोगों के शव

By भाषा | Updated: October 2, 2021 23:00 IST2021-10-02T23:00:08+5:302021-10-02T23:00:08+5:30

Uttarakhand Avalanche: Bodies of four people including three Navy officers found near Trishul peak | उत्तराखंड हिमस्खलन : त्रिशूल चोटी के पास मिले नौसेना के तीन अधिकारियों समेत चार लोगों के शव

उत्तराखंड हिमस्खलन : त्रिशूल चोटी के पास मिले नौसेना के तीन अधिकारियों समेत चार लोगों के शव

नयी दिल्ली/उत्तरकाशी, दो अक्टूबर उत्तराखंड के पश्चिमी कुमाऊं क्षेत्र की त्रिशूल चोटी पर हिमस्खलन स्थल से शनिवार को भारतीय नौसेना के तीन अधिकारियों और एक नाविक का शव बरामद किया गया। यह सभी लोग एक पर्वतारोहण अभियान दल के सदस्य थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक पांचवें नौसैनिक पर्वतारोही और एक शेरपा का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं, जोकि शुक्रवार को हुए हिमस्खलन के बाद लापता हुए छह लोगों में शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक जान गंवाने वाले नौसेना के कर्मियों में लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती और नाविक हरिओम शामिल हैं। तलाशी और बचाव अभियान चलाने के लिए बहु-एजेंसी टीम को तैनात किया गया था।

प्राप्त सूचना के अनुसार भारतीय नौसेना के पर्वतारोहियों की 20 सदस्यीय टीम ने 7,120 मीटर ऊंचाई वाली त्रिशूल चोटी पर चढ़ाई के लिए एक अभियान शुरू किया था। यह दल शुक्रवार सुबह हिमस्खलन की चपेट में आ गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Uttarakhand Avalanche: Bodies of four people including three Navy officers found near Trishul peak

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे