उत्तराखंड विधानसभा चुनावः राहुल गांधी और हरीश रावत को झटका, कांग्रेस विधायक राजकुमार बीजेपी में शामिल, दूसरे एमएलए
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2021 13:57 IST2021-09-12T13:56:08+5:302021-09-12T13:57:02+5:30
Uttarakhand Assembly Elections: उत्तराखंड के पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा में शामिल होने से उनकी लोकप्रियता का लाभ पार्टी को मिलेगा।
Uttarakhand Assembly Elections: उत्तराखंड के पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार रविवार को भारतीय जनता पार्टी मे शामिल हो गए। एक सप्ताह के भीतर भाजपा में शामिल होने वाले राजकुमार उत्तराखंड के दूसरे विधायक हैं।
इससे पहले कांग्रेस के समर्थन से जीते निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। भाजपा सूत्रों ने यहां बताया कि नई दिल्ली में भाजपा एक कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
Uttarakhand Congress MLA from Purola, Rajkumar joins BJP at the party's office in Delhi
— ANI (@ANI) September 12, 2021
He joined the party in the presence of Union Minister Dharmendra Pradhan, Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami & State party president Madan Kaushik pic.twitter.com/H74yzFJtKu
भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी ने राजकुमार का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी। कौशिक ने कहा कि राजकुमार पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग में बहुत लोकप्रिय हैं और उम्मीद जाहिर की कि भाजपा में शामिल होने से उनकी लोकप्रियता का लाभ पार्टी को मिलेगा।