लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव : मतदाना सूची का 15 दिसंबर तक पुनरीक्षण

By भाषा | Updated: November 17, 2020 18:52 IST

Open in App

देहरादून, 17 नवंबर उत्तराखंड में 2022 में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले भारत निर्वाचन आयोग उसका पुनरीक्षण करेगा।

उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने यहां संवाददाताओं को बताया कि एक जनवरी, 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले या कर चुके मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दाखिल करवाने या अपना पता बदलवाने या नाम हटवाने की कार्रवाई के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इंटीग्रेटेड मतदाता सूची का प्रकाशन 16 नवंबर को हो चुका है, अब मतदाता इसमें सुधार करवाने, कुछ बदलने या नए मतदाता अपना नाम जोड़ने के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

सौजन्या ने बताया कि इसके अलावा, 28 और 29 नवंबर तथा 12 और 13 दिसंबर को इस संबंध में विशेष अभियान चलाया जाएगा और इस दौरान लोग कैंपों में जाकर अपना नाम या मतदाता सूची में अन्य विवरण देख सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को होगा।

सोलह नवंबर तक प्रकाशित सूची के अनुसार, प्रदेश में कुल 77,38,447 मतदाता है जिसमें से 40,36,324 पुरूष और 37,01,912 महिला मतदाता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?