लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के विधानसभा उपचुनाव : भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा

By भाषा | Updated: March 30, 2021 16:11 IST

Open in App

देहरादून, 30 मार्च उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में साल्ट विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र भरा।

भाजपा प्रत्याशी महेश सिंह जीना और कांग्रेस उम्मदीवार गंगा पंचोली ने भिकियासैन तहसील कार्यालय नामांकन पत्र भरा। उनके साथ उनकी पार्टियों के वरिष्ठ नेता भी थे।

मंगलवार नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख है।

प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी ने बताया कि पार्टी के उम्मीदवार जीना के साथ प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक,नैनीताल के सांसद अजय भट्ट और अल्मोड़ा के सांसद अजय तमता भी मौजूद थे।

पिछले साल नवंबर में कोविड-19 से विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की मृत्यु हो जाने के कारण साल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत उत्पन्न हुई। महेश जीना (54), सुरेंद्र सिंह जीना के बड़े भाई हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी पंचोली के नामांकन पत्र भरने के समय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, महासचिव विजय सारस्वत, पार्टी विधायक हरीश धामी मौजूद थे।

पंचोली दूसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह कुछ ही वोटों के अंतर से सुरेंद्र सिंह जीना से 2017 में विधानसभा चुनाव हार गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है