लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड आप अध्यक्ष कलेर का इस्तीफा, खटीमा से धामी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा

By भाषा | Updated: September 15, 2021 16:51 IST

Open in App

देहरादून, 15 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष एस एस कलेर ने पद से इस्तीफा देते हुए उधमसिंह नगर जिले की खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है जहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधायक हैं।

यहां मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में कलेर ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने कुमांऊ, गढ़वाल और तराई क्षेत्रों के लिए तीन कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

उन्होंने बताया कि कुमांऊ क्षेत्र के लिए भूपेश उपाध्याय, गढ़वाल के लिए पूर्व आईपीएस अधिकारी अनंत राम चौहान और तराई क्षेत्र के लिए प्रे​म सिंह को आप का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी ने चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पद पर दीपक बाली को नियुक्त किया है जबकि बसंत कुमार इसके उपाध्यक्ष होंगे।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के लिए आप के उम्मीदवार कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने कहा कि राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में कलेर का योगदान महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?