लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: सल्ट सीट पर उपचुनाव में अपराह्न 3 बजे तक 37.77 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: April 17, 2021 17:04 IST

Open in App

देहरादून, 17 अप्रैल उत्तराखंड में सल्ट विधानसभा सीट के लिये हो रहे उपचुनाव में अपराह्न तीन बजे तक 37.77 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस सीट पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलेगा।

अल्मोड़ा के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि 131 मतदान केंद्रों से अपराह्न तीन बजे तक जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक 37.77 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का अनुपालन किया जा रहा है और मतदान केंद्र में प्रवेश से पहले मतदाताओं के तापमान की जांच की जा रही है।

भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह जीना के पिछले साल नवंबर में कोविड-19 से निधन के कारण सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

इस सीट पर भाजपा ने जीना के बड़े भाई महेश को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस ने गंगा पंचोली को चुनाव मैदान में उतारा है।

सल्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए 95,241 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनमें से 48,682 पुरुष और 46,559 महिलाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे