लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के सुरक्षा और सुशासन मॉडल की दुनिया भर में हो रही सराहना : योगी

By भाषा | Updated: September 19, 2021 13:10 IST

Open in App

लखनऊ, 19 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को अपनी सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों की चर्चा करते हुए दावा किया कि प्रदेश सरकार के सुरक्षा और सुशासन मॉडल को दुनिया भर में सराहा जा रहा है।

रविवार को लोक भवन (मुख्यमंत्री कार्यालय) के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में योगी ने विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और सुशासन का जो मॉडल दिया है उसे देश और दुनिया देख रही है और कोरोना प्रबंधन के लिए सरकार के प्रयासों को दुनिया भर में सराहा जा रहा है।

योगी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 350 सीटें जीतकर भारी बहुमत से फ‍िर सरकार बनाएगी।

अपनी सरकार के साढ़े चार वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए योगी ने कहा कि 24 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश ने सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों से देश और दुनिया की धारणा को बदला है।

पिछली समाजवादी पार्टी की सरकार को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि ''यह वही उत्‍तर प्रदेश है जहां पेशेवर माफिया सत्ता के संरक्षण में अराजकता और भय फैलाते थे। दंगा प्रदेश की प्रवृत्ति बन गई थी और 2012 से 2017 के बीच बीच हर तीसरे दिन औसतन एक बड़ा दंगा होता था लेकिन साढ़े चार वर्षों में राज्य में एक भी दंगा नहीं हुआ।''

योगी ने कहा, '' उत्तर प्रदेश ने कारोबार में सुगमता में लंबी छलांग लगाई है और जो उत्तर प्रदेश 2016 में 14वें स्थान पर था वही प्रदेश आज दूसरे स्थान पर है।'' साथ ही कहा कि 2016 में उत्तर प्रदेश देश की छठी अर्थव्यवस्था था लेकिन आज यह देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बन गया है।

मुख्यमंत्री ने आस्‍था और धार्मिक स्थलों के विकास, राज्‍य में निवेश, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी अपनी उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि जिस उत्‍तर प्रदेश को देश का विकास अवरुद्ध करने वाला राज्य कहा जाता था वही आज 44 परियोजनाओं में नंबर एक पर चल रहा है।

फसलों की खरीद की चर्चा करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा, ''पिछली सरकारों में आढ़तियों के जरिये उपज खरीदी जाती थी लेकिन हमारी सरकार किसानों से सीधे उनकी उपज खरीद रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा