लाइव न्यूज़ :

नोएडा में बनेगा उत्तर प्रदेश का पहला प्रदूषण नियंत्रण टावर

By भाषा | Updated: October 1, 2021 22:40 IST

Open in App

नोएडा, एक अक्टूबर नोएडा क्षेत्र में वायु प्रदूषण को नियंत्रण करने के लिए भारत सरकार की कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के सहयोग से सेक्टर-16ए फिल्मसिटी के निकट डीएनडी एक्सप्रेसवे पर हरित पट्टी में वायु प्रदूषण नियंत्रण टावर (एपीसीटी) स्थापित किया जायेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया कि इस पायलट प्रोजेक्ट को आगामी दो माह में स्थापित एवं संचालित किया जाना प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि वायु प्रदूषण नियंत्रण टावर (एपीसीटी) की ऊंचाई लगभग 20 मीटर एवं आधार 4.50 मीटर व्यास का होगा। इस टावर को स्थापित करने के लिए प्राधिकरण द्वारा लगभग 400 वर्ग मीटर स्थल प्राधिकरण द्वारा अस्थाई रूप से उपलब्ध कराया गया है। यह टावर बीएचईएल के हरिद्वार संयंत्र में तैयार किया जा रहा है। इस वायु प्रदूषण नियंत्रण टॉवर (एपीसीटी) की स्थापना के बाद लगभग एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में (सेक्टर-16, 16ए, 16बी, 17, 17ए, 18, डीएनडी एवं नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे) वायु की गुणवत्ता में अत्यधिक सुधार होगा।

सीईओ ने बताया कि इस प्रकार का एक वायु प्रदूषण नियंत्रण टवर (एपीसीटी) माह अगस्त-2021 में दिल्ली में स्थापित किया गया है लेकिन उत्तर प्रदेश में यह पहला टावर होगा। उन्होंने बताया कि इस वायु प्रदूषण नियंत्रण टावर (एपीसीटी) के संचालन में प्रति वर्ष लगभग 37 लाख रुपये का व्यय आना संभावित है। उक्त टावर के संचालन में प्रति वर्ष वास्तविक व्यय का 50 प्रतिशत भाग (अधिकतम 18.50 लाख) नोएडा प्राधिकरण द्वारा वहन किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा