समग्र, समावेशी विकास एवं स्‍वावलंबन के लिए समर्पित है उत्‍तर प्रदेश का बजट : राज्‍यपाल

By भाषा | Updated: February 22, 2021 16:25 IST2021-02-22T16:25:08+5:302021-02-22T16:25:08+5:30

Uttar Pradesh's budget is dedicated to inclusive, inclusive development and self-reliance: Governor | समग्र, समावेशी विकास एवं स्‍वावलंबन के लिए समर्पित है उत्‍तर प्रदेश का बजट : राज्‍यपाल

समग्र, समावेशी विकास एवं स्‍वावलंबन के लिए समर्पित है उत्‍तर प्रदेश का बजट : राज्‍यपाल

लखनऊ, 22 फरवरी उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को विधान मंडल में पेश किये गये राज्‍य सरकार के 2021-22 के बजट की सराहना करते हुए कहा कि ''यह प्रदेश के समग्र, समावेशी विकास एवं स्वावलम्बन के लिये समर्पित है और यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है।''

राजभवन से सोमवार को जारी एक बयान में राज्‍यपाल ने कहा, ''बजट में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय 2022 तक दोगुनी करने की व्यवस्था सराहनीय है। प्रस्तुत बजट में किसानों के लिए मुफ्त सिंचाई हेतु छह सौ करोड़ रुपये, कृषि उत्पादक संगठनों के लिये 100 करोड़ रुपये, किसानों को सस्ता ऋण देने के लिये चार सौ करोड़ रुपये तथा कृषक बीमा दुर्घटना हेतु छह सौ करोड़ रुपये की व्यवस्था के साथ-साथ दो करोड़ चालीस लाख किसानों को लाभ देने की व्यवस्था है।''

बजट के प्रावधानों की चर्चा करते हुए पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट अवस्थापना विकास, जन स्वास्थ्य, कृषि, स्वच्छता, सुरक्षा, स्वदेशी को बढ़ावा, कार्यक्रमों को गति देने वाला तथा सभी वर्गों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हुए आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाला है। उन्‍होंने कहा कि इस बजट से सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाबी मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Uttar Pradesh's budget is dedicated to inclusive, inclusive development and self-reliance: Governor

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे