उत्तर प्रदेश : यमुना नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

By भाषा | Updated: August 21, 2021 13:11 IST2021-08-21T13:11:43+5:302021-08-21T13:11:43+5:30

Uttar Pradesh: Youth who went to bathe in Yamuna river dies due to drowning | उत्तर प्रदेश : यमुना नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

उत्तर प्रदेश : यमुना नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में यमुना नदी में नहाने गए 30 वर्षीय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को कैराना में उस समय हुई जब आबिद नामक युवक यमुना नदी में नहाने गया था और उसका पैर फिसल गया। उन्होंने बताया कि आबिद का शव शनिवार को तैरता मिला। एक अन्य घटना में रामराज पुलिस थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में 15 वर्षीय किशोरी सनिया की मौत शुक्रवार की शाम सांप काटने से हो गई। उन्होंने बताया कि सांप काटने के बाद किशोरी को अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश की वजह से सांप गांव में प्रवेश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Uttar Pradesh: Youth who went to bathe in Yamuna river dies due to drowning

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे