लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश युवक आत्मदाह प्रयास : एसआई समेत चार पुलिसकर्मी निलम्बित

By भाषा | Updated: September 9, 2021 19:50 IST

Open in App

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश), नौ सितंबर शिकायत पर पुलिस कार्रवाई नहीं होने से कथित रूप से क्षुब्ध होकर एक युवक द्वारा आत्मदाह का प्रयास करने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को पीड़ित युवक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कराकर इस संबंध में एक उप निरीक्षक (एसआई) सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है।

पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि कोतवाली कादीपुर के चौकी सूरापुर क्षेत्र के ग्राम मगरावां निवासी सर्वेश गौतम ने अपने साथ हुई मारपीट की घटना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार की शाम को खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया था।

उन्होंने बताया पीड़ित सर्वेश की तहरीर के आधार पर आरोपी अवलेश यादव के विरुद्ध बृहस्पतिवार को अभियोग पंजीकृत किया गया है, और आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित को श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत ठीक बतायी जा रही है।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त प्रकरण में प्रथम दृष्टया तत्परता पूर्वक कार्रवाई नहीं करने के लिए दोषी पाये जाने पर कोतवाली कादीपुर की पुलिस चौकी के उप निरीक्षक शशिकान्त पटेल, आरक्षी बब्बन यादव, आरक्षी प्रदीप कुमार, आरक्षी अखिलेश यादव एवं आरक्षी अर्पित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है