लाइव न्यूज़ :

उप्र: बुलंदशहर में गर्भवती युवती की मौत के मामले में युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 8, 2020 22:11 IST

Open in App

बुलंदशहर (उप्र), आठ दिसंबर बुलंदशहर में पुलिस ने गर्भवती युवती की मौत के मामले में सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार किया जो कि अपनी शादी करने जा रहा था। गर्भपात के प्रयास के दौरान युवती की मौत हो गई थी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि खानपुर पुलिस थानांतर्गत आने वाले एक गांव के निवासी आरोपी युवक को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी और उसी गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती के बीच कथित तौर पर संबंध थे। वह पांच महीने की गर्भवती थी।

सिंह ने बताया कि सोमवार को युवती ने कथित तौर पर गर्भपात करने के लिए दवा खा ली लेकिन इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए मेरठ के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर युवती से शादी का वादा किया था लेकिन उसके किसी और से शादी होने की जानकारी मिलने पर युवती उदास हो गई। युवती के परिजन ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे