लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस देश में आतंकवाद की जननी, देश को नुकसान पहुंचाने वालों को बर्दाश्त करने की जरूरत नहीं: योगी आदित्यनाथ

By विनीत कुमार | Updated: September 13, 2021 11:12 IST

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर रविवार को गंभीर आरोप लगाए। एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस देश में आतंकवाद की जननी है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस को योगी आदित्यनाथ ने देश में आतंकवाद की जननी बताया, कुशीनगर में एक कार्यक्रम में कही ये बातसीएम योगी ने जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और सोनिया पर भी निशाना साधा।योगी ने कहा- 'नेहरू को राम पर विश्वास नहीं था, इंदिरा जी ने संतों पर गोलियां चलवाई'

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए पार्टी को देश में आतंकवाद की जननी बताया। कुशीनगर में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को लेकर ये टिप्पणी की।

सीएम योगी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। योगी ने कांग्रेस पर भगवान राम में आस्था रखने वालों का अपमान करने और माफियाओं को शरण देने का भी आरोप लगाया।

योगी ने कहा कि कांग्रेस से उलट भाजपा भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने में मदद कर रही है और माफियाओं को उनके सही जगह पर भेज रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार योगी ने कहा, 'कांग्रेस देश में आतंकवाद की जननी है। देश को चोट पहुंचाने वाले लोगों को बर्दाश्त करने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस बीमारी देती है, भगवान राम में विश्वास रखने वालों का का अपमान करती है और माफिया को आश्रय देती है। वहीं भाजपा भगवान राम के भव्य मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त करती है, माफियाओं को उस स्थान पर भेजती है जिसके वे हकदार हैं। अगर भाजपा है तो सभी के लिए सम्मान है, विश्वास के लिए सम्मान है।'

योगी ने आगे कहा कि बीमारी, बेरोजगारी, माफिया राज और भ्रष्टाचार के अलावा कांग्रेस, सपा और बसपा सरकारों ने राज्य को क्या दिया? सीएम योगी ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तुष्टिकरण की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है, 2017 से पहले क्या सभी को राशन मिलता था? पहले जो लोग 'अब्बाजान' कहते थे, वे गरीबों के लिए मिले राशन पचा लेते थे।'

नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और सोनिया पर निशाना

सीएम योगी ने कहा कि भगवान राम के भक्तों पर गोली चलाने वाली तालिबान समर्थक, जातिवादी, वंशवादी मानसिकता को राज्य के लोगों को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। 

उन्होंने कहा, 'याद रखें! जहां भी बिच्छू होगा, वह काटेगा। मोदी जी ने देश में तीन तलाक को खत्म कर दिया है, लेकिन आपने समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं का बयान पढ़ा होगा। उन्होंने तालिबान के कृत्यों का समर्थन किया है। पाकिस्तान समर्थक आतंकवादियों को आज देश में कहीं भी कोई ठिकाना नहीं मिलता है। 2012 में सपा सरकार ने आतंकवादियों के मामलों को वापस लेना शुरू कर दिया था।'

योगी ने जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'नेहरू को राम पर विश्वास नहीं था। इंदिरा जी ने संतों पर गोलियां चलवाई। सोनिया जी ने राम के अस्तित्व को ही नकार दिया।'

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटों पर कब्जा जमाते हुए भारी जीत हासिल की थी। 403 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में पार्टी को 39.67 प्रतिशत वोट मिले थे। समाजवादी पार्टी को 47, बसपा को 19 और कांग्रेस को सात सीटों पर जीत मिली थी।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथकांग्रेसउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीसमाजवादी पार्टीबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर