लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार का ऐलान- टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले राज्य के एथलीटों को मिलेंगे 6 करोड़ रुपये

By विनीत कुमार | Updated: July 13, 2021 15:34 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि इस साल होने वाले ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 6 करोड़ राज्य सरकार की ओर से दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देटोक्यो ओलंपिक खेलों में मेडल जीतने वाले राज्य के एथलीटों को सम्मानित करेगी योगी सरकारस्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के एथलीटों को मिलेंगे 6 करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने वाले को 4 करोड़ब्रॉन्ज जीतने वालों के लिए 2 करोड़, टीम इवेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिए भी इनाम की घोषणा

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने घोषणा की है कि टोक्यो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के एथलीटों को 6 करोड़ रुपये इनामी राशि के तौर पर दी जाएगी। साथ ही रजत पदक जीतने वाले एथलीट को 4 करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले को 2 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

वहीं टीम इवेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी अगर गोल्ड मेडल जीतते हैं तो प्रत्येक को तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे। ऐसे ही रजत और कांस्य के लिए क्रमश: 2 करोड़ और एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। यूपी से दरअसल इस बार टोक्यो ओलंपिक में 10 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। साथ ही ये घोषणा की ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हर खिलाड़ी को 10 लाख रुपये राज्य सरकार की ओर से दिए जाएंगे।

इस बीच युवा और खेल मंत्रालय ओलंपिक को देखते हुए राष्ट्रीय पुरस्कारों को कुछ हफ्तों के लिए टालने की भी योजना बना रहा है। ऐसा इसलिए कि बाद में इसमें ओलंपिक में मेडल जीतने वाले एथलीट को भी शामिल किया जा सके।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार एक सूत्र ने बताया, 'इस संबंध में संबंधित विभाग की मीटिंग में चर्चा की गई है। हमें नॉमिनेशन मिले हैं लेकिन हम ओलंपिक पदक विजेताओं को भी इसमें शामिल करने के लिए इसे कुछ देर ऐसे ही रखना चाहते हैं। इस संबंध में आखिरी फैसले के लिए जल्द ही एक और बैठक हो सकती है।' 

टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से होगा शुरू

टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से होनी है और इसका समापन 8 अगस्त को होगा। वहीं राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार में राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड, अर्जुन अवॉर्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड और ध्यानचंद अवॉर्ड शामिल हैं। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर दिया जाता है।

बताते चलें कि अभी तक टोक्यो ओलंपिक के लिए 120 से अधिक भारतीय एथलीट क्वॉलीफाई कर चुके हैं। ओलंपिक खेलों का आयोजन पिछले साल ही किया जाना था लेकिन कोविड महामारी के कारण इसे टालना पड़ा था। 

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020ओलंपिकयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया