उत्तर प्रदेश : फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस को दहेज हत्या की आशंका

By भाषा | Updated: April 12, 2021 16:11 IST2021-04-12T16:11:25+5:302021-04-12T16:11:25+5:30

Uttar Pradesh: Woman's body hanged, police fears dowry death | उत्तर प्रदेश : फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस को दहेज हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश : फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस को दहेज हत्या की आशंका

मुजफ्फरनगर (उप्र), 12 अप्रैल मुजफ्फरनगर जिले के दतियाना गांव में 25 वर्षीय विवाहिता का शव उसके ससुराल में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मामले में दहेज हत्या की आशंका जतायी है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें महिला कोमल कथित रूप से खुद को फंदा लगाती दिख रही है।

महिला के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि कोमल का दो साल पहले आशीष से विवाह हुआ था और ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे।

उन्होंने बताया कि उसके पति समेत ससुराल के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अर्पित वर्गीज ने बताया कि महिला के ससुर देवेंद्र और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन उसका पति और देवर फरार है जिन्हें पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Uttar Pradesh: Woman's body hanged, police fears dowry death

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे