लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : जंगल में महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या, बलात्कार का आरोप

By भाषा | Updated: July 20, 2021 17:28 IST

Open in App

बांदा (उत्तर प्रदेश), 20 जुलाई बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को बकरी चराने जंगल गयी 50 साल की महिला की धारदार हथियार से वार कर कथित रूप से हत्या कर दी गयी।

महिला के परिजनों का आरोप है कि महिला के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गई है।

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि तिंदवारी थाना क्षेत्र निवासी उक्त महिला सोमवार को बकरी चराने जंगल गयी थी। करीब आधी रात उसका खून से लथपथ शव जंगल से बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि शव पर कपड़े नहीं थे, इसी कारण परिजन बलात्कार के बाद उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।

एएसपी ने कहा, "तिंदवारी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को आज पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि होने पर संबंधित धाराएं जोड़ी जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र