उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में महिला ने दिया पांच बच्चों को जन्म, सभी स्वस्थ

By भाषा | Updated: April 30, 2020 05:47 IST2020-04-30T05:47:46+5:302020-04-30T05:47:46+5:30

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में बुधवार को एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया। महिला ने तीन लड़कियों और दो लड़कों को जन्म दिया। महिला एवं बच्चे सुरक्षित हैं।

Uttar Pradesh: Woman gives birth to five children, all are healthy | उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में महिला ने दिया पांच बच्चों को जन्म, सभी स्वस्थ

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsउत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में बुधवार को एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया।महिला ने तीन लड़कियों और दो लड़कों को जन्म दिया। महिला एवं बच्चे सुरक्षित हैं।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में बुधवार को एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया।

महिला ने तीन लड़कियों और दो लड़कों को जन्म दिया। महिला एवं बच्चे सुरक्षित हैं।

सूरतगंज क्षेत्र के कुतलूपुर ग्राम निवासी कुंदन की पत्नी अनिता ने सुबह आठ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में पांच बच्चों को जन्म दिया।

कुंदन और अनिता का एक पुत्र पहले से है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वाई चन्द्र किशोर ने बताया कि सीएचसी सूरतगंज में जन्मे पांचों बच्चे पूर्णतय: स्वस्थ हैं और डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं।

Web Title: Uttar Pradesh: Woman gives birth to five children, all are healthy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे