लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : तहसील परिसर में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

By भाषा | Updated: February 17, 2021 18:01 IST

Open in App

कन्नौज (उत्तर प्रदेश), 17 फरवरी कन्नौज जिले के तिर्वा में तहसील दिवस कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए महिला को पकड़ लिया।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि निर्मला देवी नामक महिला ने तिर्वा में तहसील दिवस कार्यक्रम के दौरान खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। मामूली रूप से झुलसी महिला को तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

वर्मा ने बताया कि निर्मला देवी का पति अजीत उर्फ टिंकू छिबरामऊ का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके विरुद्ध छिबरामऊ थाने में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर अधिनियम आदि के तहत कुल 12 अभियोग पंजीकृत हैं। अजीत वर्तमान में जमानत पर है और उसके दिल्ली में रहकर निजी फर्म में नौकरी करने की बात बतायी जा रही है।

उन्होंने बताया कि निर्मला देवी कथित तौर पर आरोप लगा रही है कि पति पर दर्ज अपराधों के कारण स्थानीय पुलिस द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है।

वर्मा ने बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही से बचने के लिये दबाव बनाने के लिये निर्मला देवी ने यह कृत्य किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह