लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा चक्रवाती तूफान 'ताउते' का असर : आंधी-पानी की संभावना

By भाषा | Updated: May 17, 2021 21:51 IST

Open in App

लखनऊ, 17 मई महाराष्ट्र तथा अन्य पश्चिमी तटीय इलाकों में कहर ढा रहे चक्रवाती तूफान 'ताउते' का असर उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देगा और आने वाले दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जे पी गुप्ता ने सोमवार को 'भाषा' को बताया कि चक्रवाती तूफान 'ताउते' का असर जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देगा और इसके परिणाम स्वरूप आगामी 19 मई को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवा और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं,तूफान के साथ साथ पश्चिमी विक्षोभ भी अपना असर दिखाएगा, नतीजतन बारिश का सिलसिला 20 मई तक जारी रहने का अनुमान है।

इस बीच, मौसम केंद्र से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। इस अवधि में गोरखपुर मंडल में दिन के तापमान में खासी बढ़ोत्तरी हुई।

इसके अलावा गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली तथा मेरठ मंडलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान बांदा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos