उत्तर प्रदेश का वांछित अपराधी मुंबई में गिरफ्तार
By भाषा | Updated: February 3, 2021 20:13 IST2021-02-03T20:13:48+5:302021-02-03T20:13:48+5:30

उत्तर प्रदेश का वांछित अपराधी मुंबई में गिरफ्तार
मुंबई, तीन फरवरी उत्तर प्रदेश में दर्ज गोलीबारी के मामले में वांछित 23 वर्षीय व्यक्ति को मुंबई के कुर्ला से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी के पास से देसी पिस्तौल बरामद की गई।
एक अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के एक कस्बे में 2013 में आरोपी शहबाज खान ने गोलीबारी कर तीन लोगों को घायल कर दिया था।
पुलिस को एक अन्य मामले में खान से पूछताछ के दौरान गोलीबारी के मामले की जानकारी मिली।
अधिकारी ने कहा कि खान पर भारतीय दंड संहिता (भादसं) की विभिन्न धाराओं के तहत और पिस्तौल रखने के लिए हथियार अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।