लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश : विधान परिषद की 11 सीटों के लिए एक दिसंबर को होगा मतदान

By भाषा | Updated: November 2, 2020 17:53 IST

Open in App

लखनऊ, दो नवंबर निर्वाचन आयोग ने उत्‍तरप्रदेश विधान परिषद के पांच स्‍नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

विधान परिषद के कुल 11 सदस्‍यों का कार्यकाल छह मई को ही समाप्‍त हो गया था। आयोग ने इन रिक्तियों को भरने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू की है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्‍ला ने सोमवार को निर्वाचन का कार्यक्रम जारी कर दिया। मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक निर्वाचन की अधिसूचना पांच नवंबर को जारी होगी और उसी दिन से नामांकन पत्रों का दाखिला शुरू हो जाएगा।

शुक्‍ला के मुताबिक नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 12 नवंबर होगी जबकि 13 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन वापसी की तारीख 17 नवंबर निर्धारित की गई‍ है। मतदान एक दिसंबर को होगा। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी। सात दिसंबर से पहले निर्वाचन की समस्‍त प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

उल्‍लेखनीय है कि लखनऊ खंड स्‍नातक क्षेत्र से कांति सिंह, वाराणसी खंड स्‍नातक से केदार नाथ सिंह, आगरा खंड स्‍नातक से डॉक्‍टर असीम यादव, मेरठ खंड स्‍नातक से हेम सिंह पुंडीर, इलाहाबाद-झांसी खंड स्‍नातक से डाक्‍टर यज्ञदत्‍त शर्मा का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

इसके अलावा, लखनऊ खंड शिक्षक से उमेश द्विवेदी, वाराणसी खंड शिक्षक से चेत नारायण सिंह, आगरा खंड शिक्षक से जगवीर किशोर जैन, मेरठ खंड शिक्षक से ओमप्रकाश शर्मा, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड से संजय कुमार मिश्र और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक से निर्वाचित ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल छह मई को ही पूरा हो चुका है।

मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन वाले सभी जिलों में (कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्‍नाव को छोड़कर) भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?