लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः एक्शन में सीएम योगी, प्रयागराज और महोबा के निलम्बित पुलिस कप्तानों की सम्पत्तियों की सतर्कता जांच, जानिए मामला

By भाषा | Updated: September 11, 2020 16:30 IST

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के मामलों निलम्बित किये गये प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित और महोबा के पुलिस अधीक्षक मणि लाल पाटीदार की सम्पत्तियों की सतर्कता अधिष्ठान से जांच कराने के निर्देश दिये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहोबा के निलम्बित पुलिस अधीक्षक समेत तीन पुलिस अधिकारियों पर मामला भी दर्ज किया गया।प्रयागराज और महोबा के निलम्बित पुलिस कप्तानों की सम्पत्तियों की सतर्कता अधिष्ठान से जांच कराने के निर्देश दिये हैं।अनियमितताओं में शामिल पुलिसकर्मियों की अलग से जांच कर उन्हें जल्द दण्डित कराया जाय।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के मामलों में और अधिक कड़ा रुख अपनाते हुये प्रयागराज और महोबा के निलम्बित पुलिस कप्तानों की सम्पत्तियों की सतर्कता अधिष्ठान से जांच कराने के निर्देश दिये हैं।

महोबा के निलम्बित पुलिस अधीक्षक समेत तीन पुलिस अधिकारियों पर मामला भी दर्ज किया गया। गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के मामलों निलम्बित किये गये प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित और महोबा के पुलिस अधीक्षक मणि लाल पाटीदार की सम्पत्तियों की सतर्कता अधिष्ठान से जांच कराने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने बताया कि योगी ने यह भी निर्देश दिये हैं कि इन अफसरों द्वारा की गयी अनियमितताओं में शामिल पुलिसकर्मियों की अलग से जांच कर उन्हें जल्द दण्डित कराया जाय। प्रवक्ता ने बताया कि योगी के इन निर्देशों के क्रम में पाटीदार के साथ—साथ चरखारी थाने के तत्कालीन पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार सरोज तथा खरेला के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजू सिंह के खिलाफ महोबा शहर कोतवाली में भारतीय दण्ड विधान और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित तथा बुधवार को महोबा के पुलिस अधीक्षक मणि लाल पाटीदार को भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोपों में निलम्बित किया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह