लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश : जाली भारतीय मुद्रा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 2, 2020 21:22 IST

Open in App

लखनऊ, दो नवम्बर उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने बांग्लादेश से जाली भारतीय मुद्रा लाकर कर उसे उत्तर प्रदेश तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में खपाने के आरोपी दो तस्करों को आगरा से गिरफ्तार किया है।

एटीएस की तरफ से सोमवार को जारी बयान के मुताबिक दस्ते को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के मालदा से भारी मात्रा में जाली भारतीय मु्द्रा की तस्करी की जा रही है। मामले की पड़ताल में बांग्लादेश से जाली भारतीय मुद्रा लाकर उसे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में खपाने वाला एक गिरोह प्रकाश में आया।

बयान के अनुसार एटीएस ने एक बेहद महत्वपूर्ण ऑपरेशन में इस गिरोह के दो सदस्यों तहसीन खान और मोहम्मद वसीम को रविवार को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। उनके

पास से पांच लाख 97 हजार रुपये की जाली भारतीय मुद्रा बरामद हुई।

इस मामले में लखनऊ एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

बयान के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे पश्चिम बंगाल के मालदा से जाली मुद्रा लेकर आ रहे थे। मालदा में यह जाली मुद्रा बांग्लादेश से आती है।

गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करके उन्हें हिरासत में लिया जाएगा ताकि जाली मुद्रा की तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित