उत्तर प्रदेश : खेत में काम कर रही महिला का दो लोगों ने यौन उत्पीड़न किया
By भाषा | Updated: April 12, 2021 13:05 IST2021-04-12T13:05:07+5:302021-04-12T13:05:07+5:30

उत्तर प्रदेश : खेत में काम कर रही महिला का दो लोगों ने यौन उत्पीड़न किया
मुजफ्फरनगर (उप्र), 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में फसल काट रही 22 वर्षीय महिला का दो लोगों ने कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में बताया।
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार को जानसठ पुलिस थाना अंतर्गत एक गांव में हुई।
पुलिस में दर्ज शिकायत में पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि महिला अपनी बहन के साथ खेत में गयी थी तभी दो लोगों ने उसे खींचकर पास के गन्ने के खेत में ले जाने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि पीड़िता की बहन मदद के लिए चिल्लायी जिसके बाद कुछ ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और एक आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि एक आरोपी फरार है।
थाना प्रभारी डी के त्यागी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।