लाइव न्यूज़ :

21 सितंबर से कीजिए ताजमहल का दीदार, आगरा किला भी देखेंगे पर्यटक, जानिए कितने दर्शक कर सकते हैं एंट्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2020 21:05 IST

स्थानीय प्रशासन के निर्णय के अनुसार हम 21 सितंबर से ताजमहल और आगरा किला को दर्शकों के लिए खोलने जा रहे हैं। ताजमहल के लिए दर्शकों की संख्या 5 हजार रहेगी और आगरा किला के लिए संख्या 2500 रहेगी, टिकट सिर्फ ऑनलाइन बुक होगी : बसंत कुमार अधीक्षण पुरातत्वविद्, आगरा

Open in App
ठळक मुद्देउल्लेखनीय है कि गत 17 मार्च को ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य स्मारक बंद कर दिए गए थे। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने ट्वीट करके बताया कि ताजमहल और आगरा किले को 21 सितम्बर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। आगरा में ताजमहल और आगरा किला बंद है। इसके अलावा अन्य स्मारक खोल दिए गए हैं।

आगराः आगरा में विश्वप्रसिद्ध ताजमहल और आगरा किले को 21 सितंबर से पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय किया गया है। यह जानकारी आगरा के जिलाधिकारी ने ट्वीट करके दी।

आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने ट्वीट करके बताया कि ताजमहल और आगरा किले को 21 सितम्बर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गत 17 मार्च को ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य स्मारक बंद कर दिए गए थे। आगरा में ताजमहल और आगरा किला बंद है। इसके अलावा अन्य स्मारक खोल दिए गए हैं।

एएसआई आगरा सर्किल की वेबसाइट पर भी यह जानकारी दी गई है कि ताजमहल और आगरा किला 21 सितंबर 2020 से आगंतुकों के लिए खुल जाएगा। इस संबंध में एएसआई के एक अधिकारी ने बताया कि ताजमहल और आगरा किले को 21 सितंबर से खोला जा रहा है लेकिन सीमित पर्यटकों को ही ताजमहल और आगरा किले में प्रवेश दिया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी जारी की गई है। ताजमहल के गेट पर ‘थर्मल स्क्रीनिंग’ की जाएगी। तापमान सही होने पर ही आगंतुकों को ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

टॅग्स :ताज महलउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश में कोरोनाआगराagra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह