लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : कार के पेड़ से टकराने से तीन लोगों कि मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: December 9, 2021 12:41 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र), नौ दिसंबर जिले के थाना कोहडौर क्षेत्र के लाखींपुर गांव के निकट एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण एक बालिका सहित तीन लोगों कि मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक (क्षेत्राधिकारी) नगर अभय पाण्डेय ने बताया कि ये लोग जिला बस्ती से कार से प्रयागराज तिलक चढ़ाने गए थे, जहां से वापसी में अयोध्या प्रयागराज राजमार्ग पर थाना कोहड़ौर क्षेत्र के लाखीपुर गांव के निकट बुधवार की रात कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर एक दुकान में घुस गयी।

इस दुर्घटना में हरीशंकर सिंह (60), आरती सिंह (14), सुशील सिंह (24), सुरेन्द्र (54) व देवीकरन (40) सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों ने हरीशंकर, आरती और सुशील को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज भेज दिया गया है।

पुलिस तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन