लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश : तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत

By भाषा | Updated: October 21, 2021 15:51 IST

Open in App

बहराइच (उत्तरप्रदेश), 21 अक्टूबर बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र में तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार शाम नंदोलिया गांव निवासी आरिफ की पत्नी सायरा बानो अपने चार बच्चों को साथ लेकर गांव के तालाब किनारे मवेशी चराने गयी थी। बड़ा बेटा कैफ मछलियां देखते-देखते तालाब में उतर गया और डूबने लगा। बच्चे की चीख सुनकर सायरा अपनी सात माह की बच्ची को गोद में लिए हुए तालाब में उतर गयी। मां को तालाब में जाते देख उसके दो अन्य बच्चे बेटी कैसरुन (चार) तथा बेटा मोहम्मद फैज (तीन) भी पीछे-पीछे तालाब में उतर गये।

उन्होंने बताया कि सायरा ने कैफ को तो बचा लिया लेकिन बाकी तीनों बच्चे तालाब में डूब गये। तीनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाल कर उनका पोस्टमार्टम कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?