लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः काम की तलाश में जा रहे थे मजदूर, मिली दर्दनाक मौत

By भाषा | Updated: June 3, 2020 14:21 IST

उत्तर प्रदेश के ललितपुर शहर कोतवाली के मन्नू पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देललितपुर शहर कोतवाली के मन्नू पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।वहीं शाहजहांपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से उसमें दबकर एक व्यक्ति तथा उसके दो बच्चों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर शहर कोतवाली के मन्नू पेट्रोल पंप के पास एक अनियंत्रित कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय कुमार शुक्ल ने बुधवार को बताया कि "मंगलवार को बिना हेलमेट लगाए एक ही बाइक में सवार होकर चार मजदूर युवक काम की तलाश में जा रहे थे। दुर्घटना करने वाली कार को जब्त कर लिया गया है और मृत दोनों युवकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच आरंभ कर दी गयी है।

 तभी पेट्रोल पंप के पास झांसी से सागर को ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सभी चार बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।" उन्होंने बताया कि "हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गयी और घायल चारों मजदूर युवकों को अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सकों ने सुमित अहिरवार (25) और दिनेश सिंह (39) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दीपक (28) और पूरन (30) को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया है।" सिंह ने बताया कि "दुर्घटना करने वाली कार को जब्त कर लिया गया है और मृत दोनों युवकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच आरंभ कर दी गयी है।"

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से तीन लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से उसमें दबकर एक व्यक्ति तथा उसके दो बच्चों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। थाना कांठ पुलिस के मुताबिक निगोही के टिकवा पुर निवासी कमलेश अपने परिवार के साथ मंगलवार को लौट रहे थे। लौटते समय कटैया गांव के पास यह दुर्घटना हुई । ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार कमलेश (32) और उसका पुत्र अनुराग (12) तथा उसकी बेटी संध्या (आठ) की ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई । परिवार के ही तीन अन्य लोग इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल