लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश : विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा के दस उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: January 18, 2021 13:11 IST

Open in App

लखनऊ, 18 जनवरी उत्तरप्रदेश विधान परिषद की 12 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को भाजपा के 10 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है।

निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे ने ‘भाषा’ को बताया कि निर्दलीय महेश चंद्र शर्मा ने भी नामांकन पत्र भरा है। इससे पहले, समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा, कुंवर मानवेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य शामिल हैं।

इसके अलावा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, प्रदेश महासचिव गोविंद नारायण शुक्ला और प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चौधरी ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद थे। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले भाजपा के सभी उम्मीदवार पार्टी के प्रदेश मुख्यालय गए और इसके बाद विधान भवन पहुंचे।

उल्लेखनीय है क़ि सपा के अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।

उप्र के संसदीय एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को ‘भाषा’ से कहा, ‘‘भाजपा ने दस सुयोग्य उम्मीदवार दिए हैं जिन्हें राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र का व्यापक तजुर्बा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे