लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: मंदिर गईं दलित महिला विधायक, लोगों ने 'भगवान की मूर्ति' संगम ले जाकर नहलाया, गंगाजल छिड़का

By भारती द्विवेदी | Updated: August 1, 2018 10:53 IST

Uttar Pradesh Temple Purified with Gangajal after Bjp MLA Visit: लोगों ने चंदा इकट्ठा कर धूम्र ऋषि की प्रतिमा को इलाहाबाद ले गए और वहां ले जाकर संगम में स्नान करवाया है। फिर उस मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अगस्त: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से जात-पात को लेकर एक बेहद ही शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। वहां के एक मंदिर को गंगाजल से धोया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक मनीषा अनुरागी (दलित) धूम ऋषि आश्रम (मंदिर) में पूजा-अर्चना करने गई थीं। उनके जाने के बाद मंदिर को गंगाजल से धोया गया है। और ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि महिला विधायक दलित समुदाय से आती हैं। 

दरअसल, 12 जुलाई को विधायक मनीषा हमीरपुर जिले के मुस्करा खुर्द गांव के एक स्कूल में बच्चों के बीच ड्रेस वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बुलाई गई थीं। स्कूल से निकलने के बाद विधायक धूम ऋषि मंदिर में पूजा करने गई थीं। जब वहां के लोगों को ये पता चला कि महिला विधायक मंदिर में गई थीं, लोगों ने इस अपवित्र मनाते हुए पहले मंदिर और धूम ऋषि की मूर्ति को गंगा जल से धोया। लोगों ने चंदा इकट्ठा कर धूम्र ऋषि की प्रतिमा को इलाहाबाद ले गए और वहां ले जाकर संगम में स्नान करवाया है। फिर उस मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया गया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो लोगों का कहना है कि ऋषि धूम्र आश्रम में महिला के आने से नाराज हो जाते, जिसकी वजह से इलाके में सूखा पड़ सकता है। इलाके में सूखा ना पड़े भारी बारिश हो इसलिए हो आश्रम और ऋषि की मूर्ति को गंगाजल से धोकर पवित्र किया गया है। वहीं मंदिर के एक पुजारी का कहना है कि, ‘अभी तक इस मंदिर में कोई महिला नहीं आई थी। जिस समय मनीषा अनुरागी मंदिर पहुंचीं उस वक्त मैं वहां मौजूद नहीं था। अगर मैं होता तो मंदिर में जाने नहीं देता। महिलाओं को यहां आने की अनुमति नहीं है।’

मनीषा अनुरागी उत्तर प्रदेश की राठ सीठ से विधायक हैं। इस पूरे मामले में उनका कहना है कि, 'उन्हें नहीं पता था कि वहां पर महिलाओं को जाना माना है। लेकिन अगर मैं वहां गई हूं तो इसमें कुछ ग़लत नहीं है।'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया