लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : यौन उत्पीड़न का शिकार होने के बाद किशोरी ने की आत्महत्या की कोशिश

By भाषा | Updated: June 9, 2021 16:17 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), नौ जून उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में यौन उत्पीड़न का शिकार होने के बाद 17 साल की एक किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के क्षेत्राधिकारी (सीओ) हिमांशु गौरव ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और धारा 506 के अलावा बच्चों का यौन शोषण से संरक्षण संबंधी पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक भी उसी गांव का रहने वाला है।

गौरव ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस तलाश अभियान चला रही है। पीड़ित किशोरी के परिवार की ओर से दर्ज कराई शिकायत के अनुसार यह घटना मंगलवार को उस समय की है जब किशोरी अपने घर लौट रही थी। आरोपी ने किशोरी का यौन उत्पीड़न करने के बाद उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। आरोपी युवक किशोरी को पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था। घर पहुंचने के बाद किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

इसके अलावा एक अन्य मामले में भोपा पुलिस थाना के अंतर्गत एक अन्य गांव में बंदूक के जोर पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। भोपा थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी के मुताबिक आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 16 साल की पीड़ित किशोरी को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

क्रिकेटअंडर19 क्रिकेट विश्व कप 2026ः ऑस्ट्रेलिया टीम को विश्व विजेता बनाएंगे भारत, श्रीलंका और चीन के खिलाड़ी?, देखिए 15 सदस्यीय टीम

भारतछत्तीसगढ़ ट्रेन दुर्घटना जांच: परीक्षा में फेल और ट्रेन चलाते समय फोन पर लेता था जानकारी?, रेलवे ने अयोग्य लोको पायलट को किया नियुक्ति, 12 की मौत और 19 यात्री घायल

पूजा पाठMesh Rashifal 2026: मेष राशिवालों के लिए तरक्की-कामयाबी का शानदार साल, पढ़ें वार्षिक राशिफल में आपके लिए सुनहरे अवसर

कारोबार3–5 दिसंबर की रद्द फ्लाइट्स पर लागू, 5000 से 10000 रुपये तक यात्रा ‘वाउचर’?, इंडिगो ने यात्रियों को दी राहत

भारत अधिक खबरें

भारतनगर निगम चुनाव से पहले अमित शाह से मिले महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, सीएम देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच चर्चा की जानकारी

भारतबिहार चुनाव में हार के बाद राजद में भगदड़, पूर्व सांसद और विजय कृष्ण ने दिया इस्तीफा, लालू प्रसाद यादव को लिखा भावुक पत्र

भारतएमपी के एक खेल महोत्सव में देरी से पहुँचने पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा को एक महिला खिलाड़ी ने झाड़ा, कहा- ...हमारे पास फालतू टाइम है क्या? वीडियो वायरल | WATCH

भारतपूरे देश ने देखा अमित शाह मानसिक रूप से बहुत दबाव में हैं, राहुल गांधी ने कहा- संसद में बहुत ‘नर्वस’ नजर आए और बहस की चुनौती पर कोई जवाब नहीं दिया

भारत'TMC सांसद लगातार पी रहे हैं': अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में ममता पार्टी के सांसद पर लगाया ई-सिगरेट पीने का आरोप