लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में पकड़े संदिग्ध आतंकियों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, धर्मांतरण मामले में सलाहुद्दीन जैनुद्दीन की पुलिस हिरासत भी बढ़ाई

By अभिषेक पारीक | Updated: July 12, 2021 20:14 IST

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज अदालत के समक्ष पेश किया गया और 14 दिन की पुलिस हिरासत के लिए आवेदन किया गया जिस पर अदालत ने 14 दिन की पुलिस हिरासत स्वीकृत की।

Open in App
ठळक मुद्देअलकायदा समर्थित ’अंसार गजवतुल हिंद’ से जुड़े दो संदिग्ध आतंकवादियों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। लखनऊ के दुबग्गा निवासी मिनहाज अहमद तथा मड़ियांव के रहने वाले मसीरुद्दीन को रविवार को गिरफ्तार किया था।उत्तर प्रदेश पुलिस के एटीएस दस्ते ने दोनों संदिग्ध आतंकियों के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की थी। 

उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा रविवार को लखनऊ में पकड़े गये अलकायदा समर्थित 'अंसार गजवतुल हिंद' से जुड़े दो संदिग्ध आतंकवादियों को अदालत ने सोमवार को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। 

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार के अनुसार एटीएस ने अलकायदा समर्थित 'अंसार ग़ज़वतुल हिंद' से जुड़े लखनऊ के दुबग्गा निवासी मिनहाज अहमद तथा मड़ियांव के रहने वाले मसीरुद्दीन को रविवार को गिरफ्तार कर मिनहाज के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री तथा एक पिस्टल बरामद की थी। मसीरुद्दीन के पास से भी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज अदालत के समक्ष पेश किया गया और 14 दिन की पुलिस हिरासत के लिए आवेदन किया गया जिस पर अदालत ने 14 दिन की पुलिस हिरासत स्वीकृत की। उन्होंने बताया कि पुलिस हिरासत की अवधि मंगलवार से शुरू होगी और इस अवधि में एटीएस के दल बनाकर इनके अन्य सहयोगियों और साथियों के बारे में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। 

इसके अलावा धर्मांतरण प्रकरण में 30 जून को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ़्तार सलाहुद्दीन जैनुद्दीन शेख की पुलिस हिरासत भी अदालत ने दो दिन और बढ़ा दी है। जैनुद्दीन को दो जुलाई को एटीएस अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जहां से अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। इसके बाद एटीएस की अपील पर अदालत ने छह जुलाई से सात दिन के लिए उसकी पुलिस हिरासत में सौंप दिया था। इसी बीच एटीएस के अनुरोध पर अदालत ने 13 जुलाई से दो दिन और पुलिस हिरासत की अवधि बढ़ा दी है। 

साइबर सिम धोखाधड़ी के आरोपी जुन्‍वेई हान की पुलिस हिरासत की अवधि दो दिन बढ़ाकर 15 जुलाई तक कर दी है। एटीएस के अनुसार जुन्वेई हान साइबर और सिम की धोखाधड़ी के मामले में एटीएस थाना लखनऊ में मुख्य आरोपी है और लखनऊ अदालत के वारंट-बी के अनुपालन में जुन्वेई हान को पश्चिम बंगाल से लाकर लखनऊ की एटीएस अदालत में पिछले दिनों प्रस्तुत किया गया था जिसे अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट