लाइव न्यूज़ :

यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रविवार को लॉकडाउन की घोषणा, जानिए क्या रहेगा बंद और क्या खुला

By विनीत कुमार | Updated: April 16, 2021 14:42 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ये देश के उन 10 राज्यों में शामिल है जहां बड़ी संख्या में मामले अब सामने आने लगे हैं। ऐसे में सरकार ने रविवार को लॉकडाउन की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में रविवार को लॉकडाउन की घोषणा, शनिवार रात 8 बजे से शुरू होगा लॉकडाउनकोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन लगाने का लिया गया फैसला, जरूरी सेवाओं को छूटयूपी में मास्क नहीं लगाने पर पकड़े जाने के बाद 1000 रुपये का लग सकता है जुर्माना

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को सूबे के सभी जिलों में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। ये व्यवस्था हर रविवार को लागू रहेगी। योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में घोषणा की गई। 

राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार लॉकडाउन की शुरुआत शनिवार रात 8 बजे से हो जाएगी और ये सोमवार सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा। साथ ही बिना मास्क पहने जो लोग पकड़े जाएंगे, उन्हें पहली बार पकड़े जाने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

वहीं, अगर वे दोबारा गलती पकड़े पाए जाते हैं तो 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। योगी सरकार के अनुसार लॉकडाउन में सभी बाजार, ऑफिस, जिम, ऑडिटोरियम, सिनेमा हॉल आदि बंद रहेंगे। 

साथ ही सरकारी और निजी दफ्तर भी बंद रखे जाएंगे और सभी 75 जिलों में बड़े स्तर पर सैनेटाइजेशन की प्रक्रिया चलाई जाएगी। जरूरी सेवाओं पर लॉकडाउन लागू नहीं रहेगा। इससे पहले गुरुवार को 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू की समयसीमा बढ़ाकर रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक करने का फैसला लिया गया था।

यूपी में फिलहाल राजधानी लखनऊ सहित प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर सिटी, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, गोरखपुर, श्रावस्ती और मुरादाबाद में नाइट कर्फ्यू जारी है। बता दें कि यूपी देश के उन 10 राज्यों में शामिल है, जहां तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। यूपी में गुरुवार को 22 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए थे जो अब तक का सर्वाधिक है। 

वाराणसी में शनिवार और रविवार दो दिन लॉकडाउन

कोरोना से खराब होती स्थिति को देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन ने पहले ही शनिवार और रविवार को लॉकडाउन की घोषणा की है। इस दौरान केवल दूध, ब्रेड, फल, सब्जी आदि दुकानों को सुबह 10 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। धार्मिक स्थानों पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही शराब की दुकानें और बार आदि भी बंद रखे जाएंगे।

वहीं, योगी सरकार ने अधिक संक्रमण दर वाले 10 जिलों में जरूरत के अनुसार नए कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश दिए हैं। कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी आदि जगहों पर कोविड अस्पताल बनाए जाएंगे और व्यवस्था को भी बेहतर करने का निर्देश दिया गया है।

कई निजी अस्पतालों को भी कोविड अस्पताल के तौर पर बदलने के निर्देश दिए गए हैं। प्रयागराज में यूनाइटेड मेडिकल कॉलेज को डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल के रूप में बदला जाएगा।

इसके अलावा 108 की आधी एम्बुलेंस केवल कोविड मरीजों के लिए रिजर्व रखी जाएगी। होम आइसोलेशन के मरीजों का विशेष ख्याल रखने को कहा गया है। उन्हें जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन और अन्य चिकित्सकीय जरूरतों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल